फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two sisters waved the flag of success

Rampur News: दो बहनों ने लहराए सफलता के झंडे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Two sisters waved the flag of success
रामपुर। मिलक के देवरी बुजुर्ग निवासी करन सिंह गंगवार की दो बेटियों ने अपनी मेहनत से सफलता के झंडे गाड़ दिए। कामिनी 95.50 % अंकों के साथ हाईस्कूल में जिला टॉपर बनीं तो उनकी बड़ी बहन पूनम ने इंटर में 94.40 % अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों बहनें साइकिल से सात किलोमीटर दूर कॉलेज में पढ़ने जाती थीं। उनकी सफलता पर माता-पिता खुशी से झूम उठे। दोनों कलावती कन्या इंटर कॉलेज धनेली उत्तरी की छात्रा हैं। देवरी बुजुर्ग निवासी करन सिंह गंगवार की पुत्री कामिनी गंगवार ने अपनी पढ़ाई क्षेत्र के ग्राम धनेली उत्तरी स्थित कलावती इंटर कॉलेज से की है। कामिनी ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अध्यापक और माता-पिता को दिया। कहा कि स्कूल के बाद ट्यूशन के अलावा तीन से चार घंटे घर पर पढ़ती थीं। कामिनी की बड़ी बहन पूनम देवी ने भी जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कामिनी व पूनम दोनों ही अपने गांव से सात किलोमीटर का सफर साइकिल से तय कर विद्यालय पढ़ने के लिए जाती थी। उनके पिता गांव में ही खेती करते हैं। दोनों बहनों ने कहा कि वे शिक्षक बनकर आने वाली पीढ़ी को उच्च स्तरीय शिक्षा देने का काम करेंगी। कामिनी ने कहा कि वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करती हैं।
विज्ञापन


-----------------------
इंजीनियर बनना चाहती हैं परिणीता
क्षेत्र के ग्राम वकैनैया भाट निवासी संजीव कुमार अग्रवाल की पुत्री परिणीता अग्रवाल ने हाईस्कूल के परीक्षा में जिले की दूसरा स्थान हासिल किया है। परिणीता को 95.33 % अंक मिले हैं। वे नगर के श्री गुरु अमर दास शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उनके पिता रोडवेज बस में परिचालक हैं और वह अपने परिवार के साथ नगर के साऊ जी नगर में किराए पर रहती हैं। परिणीता अपनी सफलता का श्रेय अपनी चचेरी दादी को देती हैं। उन्होंने बताया की दादी ने उन्हें खूब पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। परिणीता अपनी पढ़ाई पूरी कर आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed