फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two sides clashed in Kashipur attempted to attack police, one arrested

गांव में भिड़े दो पक्ष, पुलिस भी हमला करने का प्रयास, एक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in Kashipur attempted to attack police, one arrested
रामपुर। गांव काशीपुर में गुरुवार को दो पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष पुलिस पर भी हमलावर हो गए। इस मामले में पुलिस नेदो मुकदमे दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामला गंज कोतवाली क्षेत्र के गांव काशीपुर का है। पंचायत में वोट न देने को लेकर गुरुवार को एक पक्ष के बिलाल पुत्र मोहम्मद अहमद ने अपने 10 साथियों के साथ गांव के ही अकबर अली पुत्र अख्तर अली के घर में घुसकर उसके एवं उसके परिजन के साथ लाठी-डंडों व लात घूसों से मारपीट की। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर झगड़ा रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष पुलिस पर भी हमलावर हो गए।
विज्ञापन

इसको लेकर पुलिस ने एक पक्ष के बिलाल समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस ने बिलाल को मंडी समिति के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गंज कोवताली के प्रभारी इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से दो मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिसमें बिलाल दोनों मामलों में आरोपी है। बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed