Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two roadways buses broke down, Delhi-Lucknow highway jammed for six hours

Rampur News: दो रोडवेज बसें खराब, दिल्ली-लखनऊ हाईवे छह घंटे तक रहा जाम

Sat, 18 Jan 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 18 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two roadways buses broke down, Delhi-Lucknow highway jammed for six hours

विज्ञापन

रामपुर। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर दो रोडवेज बसें खराब हो गईं। वहीं, एक ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। इस कारण शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे से रात नाै बजे तक हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हर कोई जाम से जूझता नजर आया।
शाम छह बजे हाईवे पर मुरादाबाद की तरफ जा रही अमरोहा डिपो की दोनों बसें खराब होकर रामपुर जीरो प्वाइंट पर खड़ी थीं। इनमें बैठे यात्रियों को अन्य बसों को रोककर उसमें बैठाया जा रहा था। इस दौरान हाईवे पर वाहनों को और अधिक जाम लगता रहा। इन बसों को हाईवे से किनारे करने में भी पुलिस को काफी समय लग गया। शाम सात बजे पुलिस ने खराब दोनों बसों को हाईवे से किनारे करने के लिए क्रेन मंगाई। करीब आधा घंटे बाद क्रेन आई तो जीरो प्वाइंट पर बीच में खराब खड़ी बस (यूपी-78 एफटी-8765) को हटाकर पुलिसकर्मी यातायात बहाल करने में जुटे थे। हाईवे पर अव्यवस्था फैलने से रामपुर शहर में फोटो चुंगी से लेकर जीरो प्वाइंट हाईवे तक और बरेली हाईवे से मुरादाबाद बाईपास तक जाम रहा।
विज्ञापन



स्टार्ट नहीं हो रही थी बस
रोडवेज बस (यूपी-78 एफटी-8765) के चालक राजवीर सिंह ने बताया कि उनकी बस करंट छोड़ गई है, इसलिए स्टार्ट नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि उनसे पहले एक और अमरोहा जिले की अनुबंधित रोडवेज बस भी यही रामपुर जीरो प्वाइंट पर आकर खराब हो गई थी, इसका क्लच काम नहीं कर रहा था। इसके परिचालक महेश ने अपनी बस की सवारियां उनकी बस में बैठाई थी, लेकिन कुछ देर बाद उनकी बस भी यहीं रामपुर जीरो प्वाइंट पर खराब हो गई है, अभी भी इनकी बस यहीं पर खड़ी हुई है। उधर, कोसी नदी पुल पर हाईवे वन-वे है, इसलिए भी वाहनों को जाम के झाम से निकल पाना बहुत मुश्किल हो रहा है। अमरोहा से मिलक जाने वाली रोडवेज बस यूपी-23-टी-5077 भी खराब होकर जीरो प्वाइंट के पास हाईवे पर खड़ी थी। इसके परिचालक सलाउद्दीन ने बताया कि क्लच खराब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भाग गया चालक
निरीक्षक यातायात विजेंद्र सिंह ने बताया कि गणेशपुर के आगे रामपुर की ओर हाईवे ट्रक-कार में टक्कर हुई थी, उसके बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया था। हेड कांस्टेबल हरित मौके पर गए थे तो वहां मुरादाबाद के टीएसआई आ चुके थे और वह हाईवे से ट्रक को क्रेन से हटवा रहे थे और कार में सवार लोगों को मुरादाबाद के अस्पताल भिजवाया है।


बोले राहगीर...
हाईवे पर इतने अधिक समय तक जाम लगा रहना आश्चर्यजनक है। कोसी नदी का पुल पारकर रामपुर जीरो प्वाइंट तक आने में 45 मिनट लगे हैं। - युवराज सिंह मट्टू



बरेली से मुरादाबाद की तरफ जा रहे हैं, डेढ़ घंटे से जाम में फंसे हुए हैं। कोसी नदी का पुल अभी तक पार नहीं कर पाए हैं। जाम हटाने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी भी नहीं हैं। -अंशुल अग्रवाल




वर्जन-
हाईवे पर कोसी पुल से दोनों तरफ कुल तीन किमी तक वाहनों का जाम रहा है। हमने खुद तीन घंटे तक हाईवे पर रहकर जाम खुलवाया है। जाम लगने का कारण दो रोडवेज बसों का हाईवे पर खराब होना है। इसके अलावा दो-तीन ट्रकों में ईंधन खत्म होने से वह भी हाईवे पर ही खड़े हो गए थे। - विजेंद्र सिंह, निरीक्षक यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed