फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two persons died in road accident

बाइक-पिकअप की भिड़ंत में मसवासी के दो युवकों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
two persons died in road accident
मसवासी (रामपुर)। खटीमा पानीपत नेशनल हाईवे पर बाइक और पिकअप की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें मास्वासी के दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मसवासी नगर के पुरानी बस्ती निवासी आबिद, बहादुर अली औरकलुआ बुधवार की सुबह एक ही बाइक से केलाखेड़ा काम करने के लिए फैक्टरी जा रहे थे। रास्ते में खटीमा पानीपत नेशनल हाईवे पर दोराहा पुलिस चौकी के नजदीक मदर इंडिया स्कूल के पास सामने से आ रही पिकअप में सामने से टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बाजपुर के अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बाजपुर अस्पताल से काशीपुर अस्पताल रेफर किया गया लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। आबिद और बहादुर अली को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन, उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं कलुआ की हालत भी नाजुक बनी हुई है। शवों के घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।हादसे के बाद पिकअप भी खड्ड में पलट गई और चालक खिड़की खोल कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed