{"_id":"61ae56c113500b093c7765bc","slug":"two-persons-died-in-accident-rampur-news-mbd4117913118","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्राली, दो की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्राली, दो की मौत, 12 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद (रामपुर)। आंवला जा रही रोडवेज बस ने ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। बस भी अनियंत्रित होकर खाई में घुस गई। इससे मौके पर चीखपुकार मच गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस के माध्यम से मृतकों और गंभीर घायलों को रामपुर जिला अस्पताल, जबकि चोटिल दो लोगों को शाहबाद सीएचसी ले जाया गया।
हादसा सुबह साढ़े दस बजे शाहबाद-आंवला रोड पर हुआ। रामपुर डिपो की बस आंवला की ओर जा रही थी। वहीं, मिलक कोतवाली क्षेत्र के जनकपुर गांव के लोग बच्चों के इंजेक्शन लगवाने के लिए एक साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से शाहबाद जा रहे थे। इस बीच आंवला-शाहबाद रोड पर पीछे से आ रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास किया।
इसी दौरान बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर लगने के बाद बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा घुसी। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। आसपास के गांवों और खेतों में काम करने वाले लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। तुरंत राहत एवं बचाव का कार्य शुरूहुआ।
विज्ञापन
घायलों को निकाला गया, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार जनकपुर गांव निवासी घासीराम दिवाकर (60), महेंद्र पाल (45) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, जनकपुर गांव निवासी ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार प्रेमशंकर, संतोष, नन्हेराम, सतपाल, लज्जावती, मंजू, रोहित, बद्रीप्रसाद, धर्मप्रकाश और रोडवेज बस सवार अजीतपुर निवासी बब्बो समेत 12 लोग घायल हो गए।
इनमें दो लोगों को शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है, बाकी को रामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए हैं।