फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two persons died due to current

पेड़ काटते समय पेड़ बिजली की 11 केवी की लाइन पर गिरा, दो की मौत-

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
two persons died due to current
11 केवी की लाइन पर गिरा पेड़, करंट लगने से दो की मौत
विज्ञापन

केसरपुर गांव में हुआ पेड़ काटते समय हुआ हादसा, दो मजदूर घायल,पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। शाहबाद क्षेत्र में पेड़ काटते समय पेड़ बराबर से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन पर गिर गया। हादसे में बराबर के खेत में काम कर रहे दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इससे हड़कंप मच गया। आसपास के खेतों में काम करने वाले और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए। जबकि, घायलों को सीएचसी में भर्ती करा दिया। बाद में पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शाहबाद थानाक्षेत्र के ग्राम केसरपुर निवासी किसान सिपट्टर सिंह ने अपने खेत में लगे पापुलर के पेड़ काटने का ठेका ग्राम बदे की मडैयान निवासी इकबाल दिया था। इसी की मेड़ के बराबर में बालकराम प्रजापति का खेत है। जिसे ठेके पर भीतरगांव निवासी प्रताप सिंह को दिया है। शुक्रवार को प्रताप सिंह के पुत्र हरपाल, मजदूर कमलवीर, राजकुमार, सुरेश खेत में काम कर रहे थे। इस बीच सुबह दस बजे लकड़ी ठेकेदार इकबाल ने लेबर से पेड़ कटवाने शुरू कर दिए। एक पेड़ बराबर से गुजर रही ट्यूबवेल की 11 केवी की बिजली लाइन पर गिर गया। जिससे बिजली लाइन टूटकर नीचे गिर गई। उस वक्त सप्लाई चालू थी। लाइन गिरते ही नीचे काम कर रहे हरपाल, कमलवीर, सुरेश और राजकुमार करंट की चपेट में आने से झुलस गए। इनमें हरपाल (35) और कमलवीर (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सुरेश और राजकुमार घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में पुलिस ने हरपाल के पिता प्रताप सिंह की तहरीर के आधार पर इकबाल, सिपट्टर सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोट
-लकड़ी काटनी थी, तो पहले विभाग को जानकारी देनी चाहिए थी। लेकिन, ऐसा नहीं किया गया। यह हादसा पूरी तरह खेत स्वामी और लकड़ी ठेकेदार की गलती से हुआ है। इसमें विभाग की कोई गलती नहीं है। हमें जैसे ही जानकारी मिली, तो लाइन को बंद कर दिया था और लाइन ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को लगा दिया था। -महेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी, शाहबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed