{"_id":"608c37e18ebc3ed62e7459d2","slug":"two-person-death-due-to-corona-infection-in-kinnaur-rampur-news-sml36900887","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को दो मरीजों की मौत हो गई है। इसके अलावा जिले में संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं। मृतकों में 30 वर्षीय बीआरओ का मजदूर शामिल है। मरीज को पूह से रेफर करके रिकांगपिओ अस्पताल में लाया गया था। मगर यहां उसने दम तोड़ दिया। यहां कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत शव का दाह संस्कार किया गया।
वहीं दूसरा मामला सांगला के थेमगारंग गांव का है। यहां के बुजुर्ग को उपचार के लिए किन्नौर से रेफर कर रामपुर के खनेरी अस्पताल में लाया गया था। मगर यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत रामपुर में ही शव का दाह संस्कार किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में अभी तक 22 लोगों की कोरोना संक्रमण से से मौत हो गया है।
इसके अलावा संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 11 मामले पूह, 2 सांगला के थेमगारंग, एक रोघी और एक नमज्ञा से पॉजिटिव आया है। किन्नौर में वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 169 हो गई है। जबकि 407 सैंपलों की आना बाकी है।