फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two people died due to dengue in Narpatnagar in 24 hours

Rampur News: नरपतनगर में 24 घंटे में डेंगू से दो लोगों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Two people died due to dengue in Narpatnagar in 24 hours
रामपुर। नगर पंचायत नरपतनगर-दूंदावाला में डेंगू से 24 घंटे में फूलजहां (24) और मुनसाद अली (17) की मौत हो गई। साथ ही नगर में दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। सभी का स्थानीय चिकित्सकों और उत्तराखंड के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हालांकि सीएमओ डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि अभी डेंगू नहीं आया है। टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। नगर के वार्ड नंबर पांच निवासी फूलजहां (24) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा था, लेकिन सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उन्हें उत्तराखंड के बाजपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। बेहतर इलाज के लिए काशीपुर ले जाया गया। शुक्रवार को हालत में सुधार नहीं हुआ तो मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां भी फायदा न होने पर परिजन अमरोहा के जोया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं नगर निवासी मुनसाद अली (17) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई। परिजन उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को मुनसाद की मौत हो गई थी। 24 घंटे के भीतर डेंगू से दो लोगों की मौत से लोग डरे हुए हैं। नगर के कई लोगों को बुखार आ रहा है और उनका उपचार चल रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली ने बताया कि नगर में बुखार का प्रकोप है। बहुत से रोगियों का स्थानीय स्तर के अलावा उत्तराखंड के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सीएमओ ने टीम भेजकर जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed