{"_id":"69f8fd4f781052dd880754f5","slug":"two-killed-third-seriously-injured-in-bike-collision-rampur-news-c-282-1-rmp1016-170214-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, तीसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, तीसरा गंभीर
Tue, 05 May 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 05 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। रविवार रात करीब 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार आकाश (22) और इरशाद (40) की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल रिंकू गंभीर हालत में उपचाराधीन है। हादसे के बाद तीन परिवारों में कोहराम मच गया।
मृतक की मां शरीफन के मुताबिक शाहबाद के हिम्मतपुर गांव निवासी इरशाद रविवार रात घर से अपनी ससुराल जयतोली जाने के लिए निकले थे। रात करीब 11 बजे चंदौसी रोड स्थित लश्करगंज के पास उनकी बाइक की टक्कर पटवाई थाना क्षेत्र के लालपुर पट्टी कादर गांव निवासी आकाश की बाइक से हो गई, जिस पर मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के खड़गपुर बाजे गांव निवासी रिंकू सवार थे।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही इरशाद की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान आकाश ने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने रिंकू की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस दुर्घटना के बाद जीजा और साले की शिनाख्त करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शिनाख्त के बाद ही आकाश के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार आकाश और रिंकू सोमवार दिन में एक दावत में शामिल होने गए थे और लौटते समय हादसा हो गया।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर मोर्चरी भेज दिया। इरशाद अपने पीछे पत्नी नसरीन, बेटी अनम (13) और बेटे शाने आलम (9) को छोड़ गए हैं। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
000
आकाश की शादी के लिए चल रही थी बातचीत
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले आकाश की शादी के लिए परिवार रिश्ता तलाश रहा था। हाल ही में परिवार में उनकी चचेरी बहन की शादी भी हुई थी, लेकिन इस घटना के बाद खुशियां मातम में बदल गईं।
000
बाइक लेकर भागने की चर्चा, पुलिस कर रही जांच
गांव में चर्चा है कि इरशाद शराब की हट्टी से भीतरगांव निवासी ओमकार की बाइक लेकर चले गए थे। पीछा किए जाने पर तेज रफ्तार में दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि बाइक ले जाने की सूचना मिली है। यदि इरशाद बाइक लेकर गए थे तो इसकी जानकारी रात में ही क्यों नहीं दी गई, इसकी जांच की जा रही है।