फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two killed, including a boy, in two road accidents.

Rampur News: दो सड़क हादसों में बालक समेत दो की मौत

Sat, 05 Sep 2026 12:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two killed, including a boy, in two road accidents.
सैदनगर। दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बालक समेत दो की मौत हो गई। दोनों मामलों में परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। हादसों के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पहला हादसा अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव में हुआ। गांव के चौराहे पर अहसान अली की मिठाई की दुकान है। बृहस्पतिवार देर रात उनका 10 वर्षीय बेटा गौस मोहम्मद दुकान से सामान लेने आया था। सामान लेने के बाद बालक सड़क किनारे खड़ा हो गया।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से आ रहे ऑटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुकान पर मौजूद पिता ने माजरा देखा तो उनकी चीख निकल गई। परिजन गंभीर रूप से घायल बालक को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बालक का शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही अजीमनगर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन उन्होंने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से साफ इन्कार कर दिया।
दूसरा हादसा थाना टांडा के मानकपुर बंजरिया के पास हुआ। चौकी क्षेत्र के बैजना गांव निवासी युवक ओसामा अली (22) शुक्रवार दोपहर घर से कुछ सामान खरीदने बाइक से करनपुर मुनीमपुर जा रहा था। जैसे ही युवक नसीमगंज गांव के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे अनियंत्रित वाहन ने उसकी बाइक को रौंद डाला। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर पहुंचे परिजन मृतक का शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही टांडा पुलिस भी मृतक के घर पहुंच गई। परिजनों से बात करने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने को कहने लगी, लेकिन परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
सीओ टांडा पकंज पंत ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है। तहरीर आने के बाद इन मामलों में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed