Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two including a woman from Uttarakhand arrested for looting a jeweler's shop

Rampur News: ज्वैलर्स की दुकान में लूटपाट में उत्तराखंड की महिला समेत दो गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 30 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two including a woman from Uttarakhand arrested for looting a jeweler's shop
रामपुर (सैदनगर) अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता गांव में ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर लूटपाट की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने उत्तराखंड के काशीपुर निवासी महरूलनिशा और उसके स्वार के मसवासी निवासी साथी नाजिम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को अभी उनके दो फरार साथियों की तलाश है। इनको भी गिरफ्तार करने केलिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता गांव निवासी अमित वर्मा की ज्वैलर्स की दुकान में 13 अगस्त को दो बाइक सवार बदमाशों ने घुसकर दुकान में बैठी अमित की मां पर तमंचा तान दिया और लूटपाट शुरू कर दी थी। हालांकि महिला ने साहस का परिचय देते हुए किसी तरह वह दुकान से निकल गई और फिर शोर शराबा कर लोगों को एकत्र कर लिया था। घटना के बाद बदमाश ज्वैलरी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होगई थी। पुलिस ने अमित की ओर से यह मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश की तो यह बात सामने आई कि इसघटना में उत्तराखंड के काशीपुर व मसवासी से जुड़े बदमाश शामिल हैं। पुलिस ने अब इस मामले में स्वार के मसवासी स्थित खुशहालपुर निवासी नाजिम और उत्तराखंड के काशीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पट्टी मजरा निवासी महरुलनिशा उर्फ रानी पत्नी नासिर हुसैन को करनपुर चौराहा से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इस घटना में इन दोनों केअलावा उत्तराखंड के काशीपुर थाना क्षेत्र के सरवरखेड़ा गांव निवासी दिलशाद और काशीपुर के ताल कटोरा निवासी शमीम अहमद भी शामिल रहे। उनके अनुसार घटना से एक दिन पहले मेहरुलनिशा व नाजिम दुकान पर ज्वैलरी खरीदने के बहाने पहुंचे थे,जहां उन्होंने रैकी की थी। अगले दिन नाजिम व महरुलनिशा उर्फ रानी इमरता गांव के बाहर बन्दे पर खड़े हो गये तथा शेष दो आरोपी दिलशाद और शमीम अहमद अमित वर्मा की ज्वेलर्स की दूकान पर लूटपाट करने के इरादे से लाल रंग की मोटरसाइकिल से पहुंच गए। अमित की मां द्वारा शोर मचाया तो उनका लूट का प्रयास विफल हो गया। बदमाश तमंचा लहराते हुए वापस मोटरसाइकिल से भाग गये थे। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस घटना में लूट का षडयंत्र रचने की भी धारा को बढ़ाया गया है। पुलिस के अनुसार अभी फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed