फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two friends killed in collision of two bikes on Rampur-Bajpur highway

दुनिया को अलविदा कह गए शाहरुख-उवैस: ईद की नमाज के बाद जा रहे थे नहाने, बाइक से टकराई बाइक; अस्पताल में टूटा दम

Sat, 22 Apr 2023 08:39 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Apr 2023 08:39 PM IST
सार

शाहरुख और उवैस के घर एक-दूसरे से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर हैं। दोनों बचपन से ही साथ खेले और बड़े हुए। दोनों दोस्त दिल्ली में बिरयानी के होटल में काम करते थे।

विज्ञापन
Two friends killed in collision of two bikes on Rampur-Bajpur highway
शाहरुथ और उवैस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर-बाजपुर राजमार्ग पर नरपतनगर के निकट बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो किशोर दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से स्वार सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने देखते ही एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे ने हायर सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

थाना अजीमनगर अंतर्गत डौंकपुरी टांडा निवासी शाहरुख (16) पुत्र फारुक और इसी गांव का उवैस (15) पुत्र असलम शनिवार को ईद उल फितर की नमाज अदा करने के बाद दोपहर लगभग सवा 12 बजे एक ही बाइक से स्वार आए थे। परिजनों के मुताबिक दोनों दोस्त स्वार क्षेत्र स्थित एक स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए आए थे। इसी दौरान वह बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए नरपतनगर पहुंच गए। पेट्रोल पंप के निकट पहुंचते ही सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार से भिड़ंत हो गई जिसके चलते शाहरुख और उवैस बीच मार्ग पर गिरकर लहुलुहान हो गया। बाइक चालक किशोर हादसे के समय हेलमेट लगाए हुए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना स्थल पर राहगीरों और आसपास के लोग पहुंचे जहां उन्होंने दोनों घायलों की मदद की और सूचना देकर एंबुलेंस बुला ली। घायलों को स्वार सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उवैस को मृत घोषित कर दिया जबकि शाहरुख को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही शाहरुख ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

गांव में छाया मातम, ईद की खुशियां काफूर
उवैस और शाहरुख की मौत से दोनों के परिवारों की ईद की खुशियां मातम में तब्दील होकर रह गई हैं। यही नहीं गांव में भी माहौल गमजदा हो गया। जब शव गांव पहुंचे तो लोगों में चीत्कार मच गया।

शाहरुख और उवैस के घर एक-दूसरे से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर हैं। दोनों बचपन से ही साथ खेले और बड़े हुए। दोनों दोस्त दिल्ली में बिरयानी के होटल में काम करते थे। वह दो दिन पहले ही ईद मनाने के लिए गांव आए थे। ईद उल फितर की नमाज अदा करने के बाद दोनों अपने परिजन को बता कर निकले थे कि वह घूमने के लिए स्वार जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed