{"_id":"387654eaef397d43aece5e7162370669","slug":"two-died-in-fever-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार की चपेट में आने से शनिवार को स्वार निवासी एक किसान और मसवासी निवासी एक युवती की मौत हो गई। इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार गांव रज्जावाला निवासी 40 वर्षीय किसान क़ृष्ण पाल पुत्र चिरंजी लाल को बीते छह दिन से बुखार आ रहा था।
उसका इलाज नगर सीएचसी और जिला चिकित्सालय में कराया गया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। बाद में उसके ब्लड की जांच कराई गई तो इसमें प्लेटलेट्स कम पाया गया। परिजनों ने बताया कि प्लेटलेट्स कम होने पर बीमार को उत्तराखंड के हल्द्वानी चिकित्सालय ले जाया गया। शनिवार की प्रात: उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई।
उधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी इंदूकांत वर्मा ने बताया कि बुखार आने पर तुरंत सीएचसी आना चाहिये। रोगी का प्लेटलेट्स कम हो गया था। वहीं मसवासी के मिलक नौखरीद निवासी टीकाराम की 18 वर्षीय पुत्री सुनीता को शुक्रवार के दिन तेज बुखार आया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
परिजन उसे गंभीर अवस्था में सुल्तानपुर पट्टी एक चिकित्सक के पास ले गये थे। हालत गंभीर होने पर काशीपुर के एक अस्पताल भेजा गया था। शनिवार को उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।