फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two died in fever

बुखार से बालिका और बालक की मौत

Wed, 14 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 14 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
टांडा के मोहल्ला मनिहारान की बालिका की डेंगू से मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद उसकी बड़ी बहन को तेज बुखार आने से परिजनों की परेशानी बढ़ गई है। पिता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुखार के रोगियों को टरकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



इससे पूर्व मंगलवार को पीपली नायक की तीन वर्षीय बालिका की मौत हो चुकी है। बुखार से मौत से लोगों में भारी दहशत है। साथ ही लोगों ने जिलाधिकारी से मोहल्लों में नियमित सफाई और फागिंग कराने की मांग की है। मोहल्ले के राजधानी राइस मिल के पास खलील अहमद की नौ वर्षीय बेटी सारिका मदरसे में तालीम हासिल कर रही थी।
विज्ञापन



बालिका को 11 अक्तूबर को तेज बुखार आने पर सीएचसी लाया गया। यहां से रामपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि एक रात रखने के बाद बालिका को हालत गंभीर होने से बावजूद अगली सुबह घर वापस कर दिया गया। घर पहुंचने के कुछ देर बाद फिर हालत बिड़ने के बाद 13 अक्तूबर को बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बालिका की मौत को चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि बड़ी बेटी सानिया (10) को भी बुखार आने से परिजन परेशान हैं। पिता खलील अहमद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी को अस्पताल में पर्चा संख्या 83633 से दिखाने लाने पर टरका दिया गया।


पिता ने सीएचसी पर रोगियों के साथ लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की। वहीं सैदनगर के हकीमगंज निवासी सत्तार का पांच साल बेटा अमीर अहमद पिछले करीब सात दिनों से बुखार की चपेट में था। परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर उसका उपचार कराया।


 इसके बाद जिला मुख्यालय पर एक निजी चिकित्सक से उपचार करा रहे थे। मंगलवार रात अमीर अहमद की हालत अचानक बिगड़ गई। इससे पहले कि परिजन उसे उपचार के लिए लेकर जाते उसकी मौत हो गई। अमीर अहमद की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed