{"_id":"3497baaac7b852199f665ea5434bb1d2","slug":"two-died-in-fever-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार ने ले ली दो और की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार ने ले ली दो और की जान
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में गुरुवार को बुखार ने एक बालक की जान ले ली। वह माहभर से बुखार की चपेट में था। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। तहसील क्षेत्र के गांव खरदिया निवासी किसान किशोरी के 10 वर्षीय बालक आकाश को एक माह से बुखार ने अपनी चपेट में ले रखा था।
दो दिन पूर्व उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मुरादाबाद स्थित कासमोस चिकित्सालय ले गये थे, जहां गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बालक की मौत की सूचना मिलने परिजनों में कोहराम मच गया। बालक की मां का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव नरपतनगर निवासी छोटे के बेटे रऊफ मलिक को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था।
बुधवार की देर रात उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी लाए, जहां उसकी हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उधर, क्षेत्र के हकीमगंज निवासी अली हसन की बेटी निशा पिछले चार दिनों से बुखार की चपेट में थी। परिजनों ने उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया था।
विज्ञापन
परिजन मंगलवार को उसे जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर ले गए। बाद में उसकी हालत दोबारा बिगड़ गई और बुधवार रात उसकी मौत हो गई। मौत से परिजन सदमे में हैं। वहीं ग्रामीणों में बुखार को लेकर दहशत और बढ़ गई है। गांव में कई लोग बुखार की चपेट में हैं।