फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two died in fever

बुखार से दो की मौत

Sat, 19 Sep 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 19 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
two died in fever
बुखार की चपेट में आने से शनिवार को स्वार निवासी एक किसान और मसवासी निवासी एक युवती की मौत हो गई। इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार गांव रज्जावाला निवासी 40 वर्षीय किसान क़ृष्ण पाल पुत्र चिरंजी लाल को बीते छह दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन



उसका इलाज नगर सीएचसी और जिला चिकित्सालय में कराया गया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। बाद में उसके ब्लड की जांच कराई गई तो इसमें प्लेटलेट्स कम पाया गया। परिजनों ने बताया कि प्लेटलेट्स कम होने पर बीमार को उत्तराखंड के हल्द्वानी चिकित्सालय ले जाया गया। शनिवार की प्रात: उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन



उधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी इंदूकांत वर्मा ने बताया कि बुखार आने पर तुरंत सीएचसी आना चाहिये। रोगी का प्लेटलेट्स कम हो गया था। वहीं मसवासी के मिलक नौखरीद निवासी टीकाराम की 18 वर्षीय पुत्री सुनीता को शुक्रवार के  दिन तेज बुखार आया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजन उसे गंभीर अवस्था में सुल्तानपुर पट्टी एक चिकित्सक के पास ले गये थे। हालत गंभीर होने पर काशीपुर के एक अस्पताल भेजा गया था। शनिवार को उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed