{"_id":"57c490634f1c1b0b4b2cb9e4","slug":"two-died-due-to-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"दढ़ियाल में बुखार से छात्रा समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दढ़ियाल में बुखार से छात्रा समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को जिला अस्पताल में एक बेड पर भर्ती दो-दो मरीज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में रहस्यमय बुखार से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार की रात रूपपुर और पीपली नायक गांवों दो बुखार पीड़ितों की मौत हो गई। इसमें एक स्नातक की छात्रा थी। वहीं दो दिन में पांच बुखार पीड़ितों की मौत से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। बुखार से 39 मरीजों की मौत हो चुकी है।
क्षेत्र के ग्राम रूपपुर गांव निवासी मुन्नी लाल की बेटी सोनी स्नातक की छात्रा थी। सोनी को करीब डेढ़ सप्ताह पहले बुखार आया था। परिजनों ने छात्रा का इलाज टांडा के एक निजी चिकित्सक से कराया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार सुबह हालत ज्यादा बिगड़ने पर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रात करीब दस बजे सोनी की मौत हो गई।
उधर, पीपली नायक गांव निवासी वकीला को पांच दिन पूर्व बुखार आया था। पहले वकीला के परिजनों ने उसका उपचार निजी डाक्टरों से कराया लेकिन, हालत लगातार बिगड़ने पर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर रविवार रात वकीला की उपचार के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र में दो दिनों में पांच की मौत से ग्रामीणों में दशहत बढ़ती जा रही है।