{"_id":"57d45f314f1c1bb461318224","slug":"two-died-due-to-fever-in-sahbad-and-milak","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबाद और मिलक में बुखार से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबाद और मिलक में बुखार से दो की मौत
अमर उजाला ब्यूूरो शाहबाद/मिलक/रामपुर
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुखार के कहर ने जिले में दो और बुखार पीड़ितों की जान ले ली। शाहबाद में बुखार की चपेट में आई डेढ़ साल की एक मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई है तो वहीं मिलक में सात साल के बालक की भी जान चली गई। बुखार से लगातार हो रही मौतों ने ग्रामीणों को बेचैन किया हुआ है। जिले में बुखार से मरने वालों का आंकड़ा 59 पहुंच गया है।
जिले में बुखार के प्रकोप से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शाहबाद थाना क्षेत्र के ढकिया गांव निवासी नूतन सिंह की डेढ़ साल की बेटी छुटकी को दो दिन पहले तेज बुखार आया था। परिजन उसे इलाज के लिए रामपुर ले आए थे। लेकिन उसकी हालत में सुुधार न होने पर डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। जिस पर परिजन छुटकी को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां पर उपचार के दौरान शनिवार सुबह छुटकी की मौत हो गई। मासूम की मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी बुखार की दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन
उधर मिलक के गांव लाड़पुर निवासी धर्मवीर सिंह के सात साल के बेटे अनमोल को कई दिन पहले बुखार आया था। परिवार वालों ने गांव में किसी निजी डाक्टर से इलाज कराया लेकिन शनिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन शाम करीब चार बजे बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन