फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two died due to fever

बुखार से सभासद की पत्नी समेत दो की मौत  

Sat, 03 Sep 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sat, 03 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
two died due to fever
सैदनगर क्षेत्र में बुखार से प्रभावित गांवों में फागिंग करते कर्मचारी

विज्ञापन

 जिले में बुखार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बिलासपुर में सभासद की पत्नी और सैदनगर में एक वृद्धा की मौत हो गई। जिले में अब तक बुखार से मरने वालों का आंकड़ा 46 पहुंच चुका है। जिसकी वजह से ग्रामीण में खौफ का माहौल है। 

जिले में बुखार से सबसे अधिक प्रभावित स्वार और सैदनगर क्षेत्र हैं। इनके हर गांव में बुखार कहर बनकर टूट रहा है। हर घर में कोई न कोई बुखार पीड़ित है। बुखार-डेंगू से मरने वालों में भी सबसे अधिक सैदनगर क्षेत्र के ही हैं। क्षेत्र के सींगनखेड़ा में गुरुवार रात एक और बुखार पीड़िता की मौत हो गई। सींगनखेड़ा निवासी लीलावती को पिछले चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों द्वारा उसका उपचार स्थानीय निजी चिकित्सकों से कराया जा रहा था। गुरुवार रात लीलावती की मौत हो गई। उधर शुक्रवार को सींगनखेड़ा समेत आसपास के गांवों मझरा हशमतगंज, खरगपुर, आजमगढ़, आलियागंज, शौकतनगर, भजनपुर और अहमदनगर आदि गांवों में फागिंग कराई गई।
विज्ञापन


बिलासपुर के मोहल्ला साहूकारा के वार्ड 25 के सभासद मुमताज अहमद की पत्नी अकीला बानो को कुछ समय पूर्व बुखार आ गया था। बुखार का सभासद ने रामपुर, बरेली, रुद्रपुर, हल्द्वानी में भी इलाज कराया, मगर, मगर उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। गुरुवार की रात सभासद की पत्नी ने अपने घर में ही दम तोड़ दिया जिन्हें गमजदा माहौल में शुक्रवार की शाम कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। पूर्व सभासद अफरोज अहमद ने बताया कि मृतका के दो पुत्र व पांच पुत्रियां हैं। पूरे दिन शोक जताने वालों का सभासद के घर पर तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed