फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two cows found dead in Gharampur Gaushala in Shahbad Rampur

गोशाला बनी यातना गृह: रामपुर के शाहबाद में एसडीएम ने किया निरीक्षण, अव्यवस्था देख रह गए दंग, दो गोवंशी मिले मृत

Mon, 09 May 2022 09:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 09 May 2022 09:51 PM IST
सार

रामपुर के शाहबाद में एसडीएम ने घारमपुर गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें दो गोवंशी पशु मृत मिले। चार दिन पूर्व मौत होने की बात सामने आई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए रिपोर्ट तैयार की और कहा कि डीएम को रिपोर्ट भेजेंगे। 

विज्ञापन
Two cows found dead in Gharampur Gaushala in Shahbad Rampur
गोशाला का निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर के शाहबाद में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर किए जा रहे दावों की हकीकत खुल गई। एक ओर प्रदेश सरकार गोवंशी पशुओं के सरंक्षण को लेकर दावे कर रही है। वृहद गोवंशीय पशु सरंक्षण केंद्र बनाए जा रहे हैं लेकिन स्थानीय स्तर पर लापरवाही के चलते सकारात्मक परिणाम नहीं देखने को मिले रहे हैं। सोमवार को एसडीएम के औचक निरीक्षण में घारमपुर गोशाला में पशु चिकित्सक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दो गोवंशीय गोशाला में चार दिन से मृत पड़े हुए थे। जिसको देखकर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जाएगी।

विज्ञापन


सोमवार को एसडीएम अरुण मणि तिवारी द्वारा तहसील क्षेत्र के घारमपुर गांव स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एसडीएम के निरीक्षण में दो गोवंशीय पशु पिछले चार दिन से मृत अवस्था में पड़े हुए पाए गए। एसडीएम ने गोशाला में पशु चिकित्सक की लापरवाही देखकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। 
विज्ञापन


एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि चार दिन से पशु मृत अवस्था में पड़े हैं। जिनके पशुओं के कीड़े पड़ने लगे है। एसडीएम ने पशुचिकित्सक की कार्यशैली की गंभीरता पर सवाल खड़े किए है। इस दौरान एसडीएम ने मृत मिले गोवंशीय पशुओं को दफन करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने पूरे निरीक्षण की रिपोर्ट रामपुर डीएम को प्रेषित कर दी है। जबकि ,गोशाला में मौजूद सभी पशुओं को मिलक के नवीन गोशाला में स्थानांतरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बोले पूरे मामले की देंगे रिपोर्ट
एसडीएम शाहबाद अरुण मणि तिवारी ने बताया कि गोशाला का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में चार दिन पूर्व गोवंशीय पशु मर गए थे, जोकि ऐसी ही पड़े थे। पशुओं के मृत होने की स्थिति से साफ पता लग रहा है कि पशु चिकित्सक द्वारा गोशाला में नियमित रूप से भ्रमण नहीं किया जाता है। अब गोशाला में जितने गोवंश पशु है। सभी पशुओं का स्थानांतरण मिलक किया जा रहा है। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट डीएम को सौपेंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed