फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two corona positive died

जिले में दो और कोरोना संक्रमित की मौत, 148 नए मामले आए सामने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
two corona positive died
रामपुर। शनिवार को पुलिस, स्वास्थ्य, बैंक कर्मी समेत 148 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इनमें दो संक्रमितों का पता मुरादाबाद का दर्ज है। वहीं मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती दो संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद जिले में इस लहर में अब तक तीन संक्रमितों की मौत हो चुकी है और कुल 2435 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। एक माह में संक्रमितों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। शनिवार को 148 संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जबकि 241 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। वहीं शनिवार को मुरादाबाद के टीएमयू की ओर से पोर्टल पर रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग और मिलक थाना क्षेत्र निवासी एक महिला संक्रमित की मौत अपलोड की गई है। जिले में इस लहर में अब तक 2435 मामले सामने आ चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 882 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed