{"_id":"628e7c07b9be7729790483c8","slug":"two-buildings-of-jauhar-university-seal-rampur-news-mbd429282779","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी की दो बिल्डिंगें प्रशासन ने कीं सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी की दो बिल्डिंगें प्रशासन ने कीं सीज
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की दो बिल्डिंगों को तहसील प्रशासन ने सील कर दिया है। ये दोनों बिल्डिंगें शत्रु संपत्ति की जमीन पर बनी हैं। इसके साथ ही शत्रु संपत्ति की तारबंदी का काम भी गुरुवार तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी सपा नेता आजम खां का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। लिहाजा, आजम खां ने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए और पूरा भी किया। किंतु, आजम खां को झटका तब लगा जब जौहर विश्वविद्यालय में शत्रु संपत्ति होने की जानकारी बाहर आई। इसको लेकर आजम खां के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ, जिसमें हाल ही में उनकी जमानत मंजूर हुई है। हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को शत्रु संपत्ति की जमीन पर कब्जा लेने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद डीएम ने तहसील प्रशासन को आदेश जारी कर दिए थे। तहसील प्रशासन ने जमीन की पैमाइश करने के बाद शत्रु संपत्ति की 13.842 हेक्टेयर जमीन के चारों तरफ गड्ढे खोदकर पिलर लगा दिए, जिसके बाद तारबंदी की कार्यवाही की जा रही है।
इसके साथ ही प्रशासन ने शत्रु संपत्ति की जमीन पर बनी दो इमारतों को अपने कब्जे में लेने के लिए सील कर दिया है। इसमें आवासीय बिल्डिंग और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स शामिल है। अफसरों की माने तो शत्रु संपत्ति की जमीन और वहां बनीं इमारतें अब पूरी तरह से उनके कब्जे में हैं। गुरुवार तक तारबंदी का काम भी पूूरा कर लिया जाएगा।