{"_id":"675f3bc9cab2093af50026c8","slug":"two-brothers-beaten-up-for-stopping-them-from-riding-a-bike-at-high-speed-rampur-news-c-282-1-smbd1025-135892-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बाइक तेज गति से चलाने से टोकने पर दो भाइयों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बाइक तेज गति से चलाने से टोकने पर दो भाइयों को पीटा
Mon, 16 Dec 2024 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर के सीमांत खोदलपुर गांव में रविवार की दोपहर तेज गति में जा रहे एक बाइक सवार को कुछ लोगों ने तेज बाइक न चलाने को कहा। आरोप है की बाइक सवार युवक ने अपने तमाम साथियों की मदद से वाल्मीकि समाज के कुछ घरों में घुसकर मारपीट की। आरोप है की मारपीट में दो भाई गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेज कर पुलिस ने आरोपी दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
ग्राम खोदलपुर निवासी अमन वाल्मीकि पुत्र राजेश के अनुसार रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर था। इस दौरान गांव निवासी एक युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए निकला। जिसकी वजह से सड़क किनारे खेल रहे कुछ बच्चे बाल बाल हादसे का शिकार होने से बच गए। इस दौरान उसने बाइक सवार को बाइक तेज न चलाने को कहा। आरोप है की बाइक सवार वापस लौट आया। अपने कुछ साथियों को फोन करके बुला लिया। इस दौरान उन्होंने अमन व उसके भाई अरुण को लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया।
आरोप है कि हमलावर वाल्मीकि समाज के कुछ घरों में भी घुस गए और महिलाओं के साथ भी मारपीट व बदसलूकी की। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। वहीं, आरोपी दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि मामला तेज गति में बाइक चलाने से मना करने का है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।