फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two boys who went to bath in pond died due to drowning in water

नहीं रहे मुकेश-मुस्तफा: दोनों बस रात में ही होते थे जुदा, एक साथ दुनिया को कहा अलविदा, गम में नहीं जले चूल्हे

Thu, 19 May 2022 09:46 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खजुरिया (बिलासपुर)। 
संवाद न्यूज एजेंसी, खजुरिया (बिलासपुर)।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 19 May 2022 09:46 AM IST
सार

दो मासूम दोस्तों (मुकेश और मुस्तफा) की मौत से पूरे गांव के लोग सदमे में हैं। परिजनों के साथ ही मोहल्ले के लोग भी उन्हें बहुत प्यार करते थे। यही कारण रहा कि आज दोनों की मौत के गम में चूल्हे तक नहीं जले।

विज्ञापन
Two boys who went to bath in pond died due to drowning in water
रोते-बिलखते परिजन, पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अहरो की गोटिया गांव में बुधवार को तालाब में नहाने गए दो बालकों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों बालकों के शवों को पानी से बाहर निकाल लिया। उनकी मौत से दोनों घरों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पंचनामा भरकर शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, अहरो के पूर्व ग्राम प्रधान कमरयार खां का एक तालाब अहरो की गोटिया में है। जिसमें वो मछली पालन करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम अहरो निवासी सब्जी विक्रेता नारायणदास पाली का बेटा मुकेश कुमार पाली (7) और श्रमिक शब्बू खां उर्फ हसीब खां का बेटा मुस्तफा (10) दोनों दोस्त थे। दोनों बुधवार शाम करीब चार बजे ग्राम गोटिया स्थित तालाब पर पहुंच गए। उनके साथ मुकेश की आठ साल की बहन प्रीति भी थी।

विज्ञापन

भाई व दोस्त को पानी में डूबता देख प्रीति ने शोर मचाया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बालक नहाने के लिए तालाब में घुसने लगे, जिसमें सबसे आगे मुकेश और मुस्तफा थे जबकि प्रीति तालाब के बाहर ही खड़ी थी। इस दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से मुकेश और मुस्तफा डूबने लगे और बचाने के लिए शोर मचाने लगे। भाई व दोस्त को पानी में डूबता देख प्रीति ने शोर मचाया। शोर सुनकर तमाम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन दोनों को पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर दोनों परिवारों के लोग भी मौके पर पहुंचे।

लोगों ने मामले की सूचना खजुरिया पुलिस को दी। सूचना पाकर खजुरिया पुलिस के दरोगा सुंदरलाल मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लिया। मृतकों के परिजन बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों बच्चों के शव सौंप दिए। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि अहरो की गोटिया में दो बच्चे नहाने के दौरान एक तालाब में डूब गए थे। परिजनों ने पीएम(पोस्टमार्टम) कराने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा मिट्टी निकालने से गहरा हो गया था तालाब

तालाब की देखभाल करने वाले नजीब खां ने बताया कि गांव के ही तमाम लोगों ने तालाब के किनारे से चूल्हा-चक्की आदि के लिए मिट्टी निकाली थी। जिसके कारण तालाब में किनारे की तरफ गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। आशंका है कि दोनों बच्चे ग्रामीणों द्वारा निकाली गई मिट्टी के गहरे गड्ढों में ही घुस गए होंगे और पानी में डूब गए होंगे।

दोनों दोस्तों ने दुनिया को साथ-साथ कहा अलविदा

ग्राम अहरो निवासी मुकेश व मुस्तफा की गहरी दोस्ती थी। दोनों दोस्त अक्सर गांव में साथ-साथ देखे जाते थे और उनकी दोस्ती गांव में मशहूर भी थी। दोनों एक-दूसरे से केवल रात को ही जुदा होते थे। दोनों ने दुनिया को एक साथ अलविदा कह दिया।


छह दिन में दूसरा हादसा
छह दिन में डूबकर मौत की यह दूसरी घटना हुई है। शुक्रवार(13 मई) को दढ़ियाल क्षेत्र में कोसी नदी में डूबकर दो किशोरों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed