फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two birth certificate cases of Abdullah Azam will be heard on October 28 and two passport cases on October 29

Rampur: अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले की 28 और दो पासपोर्ट मामले की 29 अक्तूबर को होगी सुनवाई

Thu, 20 Oct 2022 08:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, रामपुर
अमर उजाला संवाद, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 20 Oct 2022 08:46 PM IST
सार

अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में अगली सुनवाई 29 अक्तूबर को होगी। विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने का मुकदमा 2019 में थाना गंज में दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में आजम खां, उनकी पत्नी तजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। तीनों जमानत पर चल रहे हैं। 

विज्ञापन
Two birth certificate cases of Abdullah Azam will be heard on October 28 and two passport cases on October 29
अब्दुल्ला आजम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता आजम खां के विधायक पुत्र अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में बृहस्पतिवार को कन्नौज के एडीएम गजेंद्र कुमार कोर्ट पहुंचे, लेकिन उनसे जिरह नहीं हो सकी। इस मामले की अगली सुनवाई 28 अक्तूबर को होगी। अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में अगली सुनवाई 29 अक्तूबर को होगी। विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने का मुकदमा 2019 में थाना गंज में दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में आजम खां, उनकी पत्नी तजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। तीनों जमानत पर चल रहे हैं। 

विज्ञापन

मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। बुधवार को कन्नौज में तैनात एडीएम और स्वार विधानसभा सीट के तत्कालीन आरओ गजेंद्र कुमार ने अपने बयान दर्ज कराए। बृहस्पतिवार को कन्नौज के एडीएम से जिरह होनी थी। वो कोर्ट पहुंचे, लेकिन जिरह नहीं हो पाई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 अक्तूबर को होगी। अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में अगली सुनवाई 29 अक्तूबर को होगी। सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आजम और मुकदमे के वादी आकाश सक्सेना कोर्ट में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed