{"_id":"60ae824f8ebc3e34e32f4409","slug":"two-arrested-with-charas-in-rohru-rampur-news-sml371586667","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू में चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू में चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहडू़। पुलिस ने समोली गांव के समीप दो युवकों को 40 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा टिक्कर पुलिस ने एक अन्य मामले में दो पेटी देसी शराब पकड़ी गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह, आरक्षी भूपिंद्र सिंह और आरक्षी अनिल कुमार ने समाली पंचायत के तहत लम्बखाटल (समोली) के पास दो व्यक्तियों शिश पाल गांव जांगलिख और देविन्द्र निवासी समोली के पास से 40 ग्राम बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य मामले में पुलिस थाना रोहडू़ के अंतर्गत आबकारी अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं।
एक मामले में एएसआई भागीरथ प्रभारी चौकी टिक्कर ने नरेंद्र सिंह निवासी जबेड़ा डॉ. कलोटी तहसील चिड़गांव से 24 बोतलें और दरोटी गांव के पास आरोपी देवेंद्र सिंह के पास से 24 बोतलें देसी शराब बरामद की है। दोनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। डीएसपी रोहडू़ सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि की है।