फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two arrested in case of death of sweeper

Rampur News: सफाईकर्मी की मौत के मामले में दो गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2024 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 12 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in case of death of sweeper
केमरी। मंगलवार को गंगापुर कदीम स्थित शराब भट्टी के पीछे एक खेत में रामपुर एक निजी अस्पताल में कार्यरत सफाईकर्मी ग्राम कोटरा निवासी संजय कुमार का शव मिला था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी रोहित व राकेश निवासी गंगापुर कदीम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को मृतक के भाई देवेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि उसके भाई के साथ गंगापुर कदीम निवासी तीन लोगों ने मारपीट की, जिसमें उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को केमरी पुलिस ने दो आरोपियों को ग्राम फैजनगर की पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed