{"_id":"61afb9c57b42f1708454a05a","slug":"two-arrested-for-making-illegal-weapons-rampur-news-mbd4119034111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शस्त्र बनाते दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शस्त्र बनाते दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। छापामारी में पुलिस ने अवैध तमंचे, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई और रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध शस्त्र एवं अवैध शराब बरामदगी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को सिविल लाइंस थाना पुलिस को सूचना मिली कि केमरी बस अड्डे के पास खंडर में एक कोठरी में अवैध शस्त्र फैक्टरी चल रही है। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापा मारा।
इस दौरान पुलिस ने गजरौला निवासी नबाव अली उर्फ पप्पू और मुरादाबाद के हसनगंज गांव निवासी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छापे में छह अवैध तमंचे,चार कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस मौके से पकड़े गए दोनों आरोपियों को थाने ले आई।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने दोनो को आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया और कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि सूचना पर छापा मारा था। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं। दोनों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया हैं।