{"_id":"57e974ac4f1c1bf70a57541c","slug":"try-to-kidnap-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर ग्रीनवुड के छात्र का अपहरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर ग्रीनवुड के छात्र का अपहरण की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर महिला व उसके बच्चे का अपहरण करके ले जाने के मामले में पीड़िता ने एसपी से मिलकर आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बाजार नसरुला बाजार निवासी शायरीन का कहना है । कि उसके देवर की हत्या कुछ समय कर दी थी। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली थी। जब से ही आरोपी लोग उस पर व परिवार पर रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाब बना रहे है। सोमवार की दोपहर को शायरीन अपने बेटे को ग्रीन वुड स्कूल से लेकर घर जा रही थी। काजी गली के पास आरोपी लोग तमंचे से लैस होकर महिला को चारों ओर से घेरांबदी करके उसके बेटे अजान के अपहरण का प्रयास किया।
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने आस पास के लोगों को आता देकर आरोपी लोग महिला को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। उसके बाद महिला थाने पहुंच गई। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला को वहां से चलता कर दिया। बाद में महिला ने एसपी से मिलकर कार्रवाई करने की मांग है। आरोपी लोगों पर पहले से महिला के देवर की हत्या करने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन