{"_id":"6a8893f641cf8ca0bc088104","slug":"truck-loaded-with-government-food-grains-overturns-into-water-filled-ditch-three-injured-rampur-news-c-282-1-smbd1029-178375-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सरकारी खाद्यान्न से लदा ट्रक पानी से भरे खंदक में पलटा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सरकारी खाद्यान्न से लदा ट्रक पानी से भरे खंदक में पलटा, तीन घायल
Fri, 21 Aug 2026 11:37 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
रामपुर-बाजपुर मार्ग पर धनौरी लिंक मार्ग पर हादसा, चालक समेत तीनों घायलों को मुरादाबाद किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार। रामपुर-बाजपुर मार्ग स्थित धनौरी लिंक मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सरकारी खाद्यान्न से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे खंदक में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बबलू पाशा निवासी बिलासपुर तथा ट्रक पर मौजूद टांडा के खेड़ा निवासी जुनैद और बादशाह घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि ट्रक धनौरी के एक राशन डीलर के यहां सरकारी खाद्यान्न उतारने जा रहा था। धनौरी लिंक मार्ग पर अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक पानी से भरे खंदक में जा पलटा। हादसे के समय सड़क से गुजर रहे कई राहगीर बाल-बाल बच गए।
दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर तीनों घायलों को ट्रक से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
सीओ सोनम सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।