फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   trial for electric train

सौ किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी ट्रायल इलेक्ट्रिक ट्रेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
trial for electric train
बिलासपुर। लालकुआं से रामपुर रेलवे मार्ग पर बुधवार को ट्रायल सीआरएस इलेक्ट्रिक ट्रेन करीब सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी। ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा है। इस पर अधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के सीआरएस मोहम्मद लतीफ खान ने बुधवार को साढ़े तीन बजे लालकुआं से ट्रायल सीआरएस इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने लगी। ट्रायल ट्रेन लालकुआं से चलने के कुछ देर बाद हल्दी के जंगल में हाथी आदि जंगली जानवरों की वजह से ट्रेन की स्पीड काफी कम हो गई। इसके बाद ट्रेन सीधे छतरपुर रेलवे स्टेशन होती हुई रुद्रपुर पहुंची। रुद्रपुर से बिलासपुर, केमरी, चमरौआ होते हुए करीब 50 मिनट का सफर करने के उपरांत रामपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। रेलवे विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनका ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed