{"_id":"62c4769847a2964b81194a63","slug":"trees-are-essential-for-humans-and-birds-ghanshyam-rampur-news-mbd4336541159","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसान और पक्षियों के लिए वृक्षों का होना बेहद जरूरी : घनश्याम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसान और पक्षियों के लिए वृक्षों का होना बेहद जरूरी : घनश्याम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसान और पक्षियों के लिए पेड़ हैं आवश्यक : घनश्याम
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और सांसद ने रेडिको खेतान परिसर में किया पौधरोपण
शाहबाद/रामपुर। सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के साथ इंसान और पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए वृक्षों का होना आवश्यक है। उन्होंने रेडिको खेतान परिसर में पौधरोपण किया। इसके साथ ही पौधरोपण के लिए नामित नोडल अधिकारी, डीएम और सीडीओ ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान 2100 पौधे लगाए गए।
शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष जिले में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसकी शुरुआत सांसद घनश्याम सिंह लोधी, नोडल अधिकारी रविंद्र, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल ने रेडिको खेतान परिसर में मियावाकी पद्धति से पौधरोपण करके किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि वर्तमान में बड़े वनों की संख्या में कमी के परिणाम स्वरूप वृक्षों की जरूरतें मनुष्य के लिए बढ़ी है। प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए मानवीय गतिविधियों में सुधार के साथ ही पर्याप्त मात्रा में वृक्षों का होना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों और स्थानीय लोगों से कहा कि वे भी यह संकल्प लें कि कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे तथा उस पौधे की देखभाल करने की जिम्मेदारी भी लेंगे। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव व नोडल अधिकारी रविंद्र ने कहा कि जंगलों के कटान से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अब हम सभी को अपनी गलती का सुधार करना है और जनसंख्या के बेहतर जीवनयापन के लिए पेड़ों के महत्व को समझना बेहद जरूरी है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रकृति को बढ़ावा देने के लिए वृहद पौधरोपण कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि जिले में लक्ष्य के अनुरूप 26.5 लाख से अधिक पौधे लगाने की कवायद व्यापक स्तर पर शुरू कर दी गई है। आठ औद्योगिक इकाइयों में मियावाकी पद्धति से पौधरोपण कराया जा रहा है। इस दौरान पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।