फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tree cut from disputed land, one in custody

Rampur News: विवादित भूमि से काटा पेड़, एक हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Tree cut from disputed land, one in custody
रामपुर। बिलासपुर क्षेत्र की पीएंडजी पब्लिक स्कूल समिति की विवादित भूमि से एक सदस्य ने समिति व वन विभाग की बिना अनुमति के कीमती लकड़ी का हराभरा पेड़ काट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर पेड़ काट रहे श्रमिक भाग गए। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव निवासी सुनील कुमार शर्मा ने शनिवार दोपहर डायल-112 पुलिस को सूचना दी कि पीएंडजी पब्लिक स्कूल समिति की विवादित भूमि पर हरे-भरे कीमती लकड़ी के पेड़ हैं। उन्होंने समिति के एक सदस्य पर बिना समिति और वन विभाग की अनुमति के पेड़ काटने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर लकड़ी काटने वाले श्रमिक व ठेकेदार काटे गए पेड़ को मौके पर ही छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने पेड़ कटवा रहे समिति के एक सदस्य को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं, वन विभाग के कर्मियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जो पेड़ काटा गया है वह प्रतिबंधित पेड़ों की श्रेणी में नहीं आता है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed