फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   transfered statue of bapu from original place

समाधि से शिफ्ट हुई बापू की प्रतिमा

Wed, 13 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
ब्यूूराे/रामपुर Updated Wed, 13 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
transfered statue of bapu from original place
गांधी समाधि पर चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्य के चलते वहां पर लगी बापू की
विज्ञापन
प्रतिमा को पास में ही शिफ्ट कर दिया गया है। बापू की प्रतिमा को मुख्य समाधि से हटाकर उसके बगल में स्थ्ाापित किया गया है। दिल्ली में राजघाट के बाद रामपुर में बापू की दूसरी समाधि है। यहां पर बापू की अस्थियां अष्टधातु के कलश में दफन है।


गांधी समाधि के रख-रखाव की जिम्मेदारी पालिका के पास है। गांधी समाधि रामपुर की शान है। यहां पर स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस व गांधी जयंती के मौके पर झंडोतोलन होता है। नगर विकास मंत्री आजम खां ने गांधी समाधि को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने का एलान किया था। इसके बाद गांधी समाधि के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है।


कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) द्वारा सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। आजम खां के मुताबिक गांधी समाधि को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। सौंदर्यीकरण के कार्य के तहत इसके आसपास गेट बनाए जा रहे हैं। गांधी समाधि की दीवार को भी नया रूप दिया जा रहा है।


बापू की प्रतिमा को पास में ही दूसरी जगह पर स्थापित किया गया है। अभी तक बापू की प्रतिमा के ऊपर शेड नहीं था। अब बापू की प्रतिमा को छत के नीचे रखा गया है।


सीएंडडीएस के जनरल मैनेजर एके वर्मा ने कहा कि गांधी समाधि की सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 11 करोड़ रुपये खर्च होगा। ड्राइंग प्रोजेक्ट व सुरक्षा के लिहाज के राष्ट्रपिता की प्रतिमा को सम्मान के साथ पास में ही शिफ्ट कर दिया गया है। इससे गांधी समाधि की सुंदरता बढ़ेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed