फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   train me phansi bike

कुंभ एक्सप्रेस मेंे फंसी बाइक, मचा हड़कंप

Sun, 26 Nov 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Sun, 26 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
train me phansi bike
मिलक में ट्रेन में बाइक फंसने पर ट्रैक पर खड़ी ट्रेन।
कुंभ एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया। हालांकि घटना के दौरान उसकी बाइक ट्रेन के इंजन में ही फंस गई, जो कि करीब डेढ़ किलोमीटर तक इंजन में फंसे हुए ही घिसटते हुए मिलक स्टेशन तक पहुंची। स्टेशन पर बाइक को इंजन से निकाला गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। हादसे की सूचना पर जीआरपी-आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


हादसा शनिवार शाम करीब चार बजे उस वक्त हुआ, जब बरेली दिशा की ओर से आ रही हावड़ा-हरिद्वार (कुंभ एक्सप्रेस) में मिलक रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बरेली दिशा में एक बाइक ट्रेन के इंजन के आगे आ गई। बाइक से एक युवक अवैध रूप से रेलवे लाइन पार कर रहा था लेकिन, बाइक सवार युवक ट्रेन को करीब देखकर बाइक ट्रैक पर ही छोड़कर भाग गया। इससे बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई। इसके बाद चालक ट्रेन को मिलक रेलवे स्टेशन पर ले आया और यहां पर रेलवे कर्मियों द्वारा बाइक को इंजन से निकाला गया। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


आरपीएफ ने बाइक से संबंधित जानकारी दर्ज की। लेकिन, बाइक पर नंबर प्लेट क्षतिग्रस्त होने के कारण नंबर पता नहीं चल सका। जिस पर आरपीएफ द्वारा बाइक का इंजन नंबर नोट कर लिया गया है। आरपीएफ एसएसआई मनीष कुमार ने बताया कि मौके से तथ्य जुटाए गए हैं, बाइक स्वामी का पता कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed