{"_id":"60db6c728ebc3e6132743426","slug":"traders-in-maswasi-demanded-power-supply-according-to-the-schedule-rampur-news-mbd393994524","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसवासी में व्यापारियों ने शेडयूल के अनुसार बिजली आपूर्ति की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसवासी में व्यापारियों ने शेडयूल के अनुसार बिजली आपूर्ति की मांग की
विज्ञापन
स्वार। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में मंगलवार को व्यापार मंडल मसवासी द्वारा मानपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उपखंड अधिकारी को अवगत कराया कि क्षेत्र में लो वोल्टेज एवं फाल्ट की समस्या बनी रहती है। इसके चलते पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। नगरीय क्षेत्र को 20 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश है, लेकिन क्षेत्र में 4 से 6 घंटे ही बिजली मिल रही है। तार टूटने एवं अन्य फाल्ट होने पर उसे ठीक करने को बिजली कर्मचारी काफी समय लगा देते हैं।
भीषण गर्मी के मौसम में लोग अत्यधिक बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से बहुत अधिक परेशान है। व्यापार मंडल ने चेतावनी देते हुए अवगत कराया कि यदि दो दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापार मंडल मानपुर स्थित बिजली उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होगा।
विज्ञापन
ज्ञापन देने में व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, व्यापार मंडल महामंत्री विनोद पाल, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम, नगर मंत्री ब्रजनंदन सागर एवं युवा अध्यक्ष अनिल दिवाकर, युवा महामंत्री जमीर अहमद, उपाध्यक्ष सुमित यादव, नामित सभासद राजीव वर्मा उर्फ मिंटू, अमित सक्सेना, राजीव जैन प्रदीप सागर, पारस गुप्ता, सुशील देवल, धर्मेंद्र दिवाकर, विक्की देवल, शरीफ अहमद व नितिन जैन आदि शामिल रहे।