फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Traders demonstrated against the municipality

Rampur News: नगर पालिका के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated against the municipality
रामपुर।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर नगर पालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका हाय-हाय के नारे लगाते हुए अपर जिला अधिकारी को ज्ञापन भी दिया।
प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल के मुख्य कार्यालय से जिला कचहरी पहुंचकर अपर जिला अधिकारी लालता प्रसाद शाक्य को ज्ञापन दिया। कहा कि नगर पालिका परिषद रामपुर क्षेत्र में डेंगू मच्छर की महामारी के प्रकोप से हजारों मासूम लोगों की मौतें हो चुकी हैं। इस पर भी नगर पालिका न तो नाले-नालियों की सफाई करा रही है और न फॉगिंग हो रही है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि पूर्व में भी इस विकट समस्या से नगर पालिका परिषद को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन नगर पालिका परिषद के सभी अधिकारी इस विकट समस्या को गंभीरता पूर्वक नहीं ले रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, सरदार रविंद्र सिंह टोनी, सरदार मंजीत सिंह सिंपल, सरदार ए एस टोरा, विजय अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसवासी में डेंगू की रोकथाम के लिए किया हवन

मसवासी। नगर पंचायत में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। वार्ड पांच कुछ दिन पूर्व एक युवक की डेंगू से मौत भी हो चुकी है। वार्ड में वायरल बुखार-डेंगू का प्रकोप को फैलते देख वार्ड सभासद कुलदीप मौर्य ने इसकी रोकथाम के लिए मुख्य चौराहे पर हवन कराया। पंडित पंकज शर्मा ने सुख शांति को हवन किया। इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed