फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   trace sensitive booth in rampur by election

पुलिस अधीक्षक ने चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
trace sensitive booth in rampur by election
रामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में जिले में होने वाले लोकसभा उपचुनाव को लेकर तैयारियों, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा की। उन्होंने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में पहुंचे थे। वहां, उन्होंने लोकसभा उपचुनाव में की गई तैयारियों, अपराध नियंत्रण और शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर गोष्ठी की। इस दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि सभी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग करें। मुख्य-मुख्य स्थानों पर पिकेट लगाए। शांतिभंग या अन्य आपराधिक घटनाएं करने वाले असमाजिक/शरारती तथा आपराधिक तत्वों पर विशेष नजर रखें। यदि किसी व्यक्ति की शांतिभंग या अन्य किसी आपराधिक घटना में संलिप्तता पाए जाने पर उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों/टॉप-10 अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखें। पोलिंग बूथों का भौतिक सत्यापन कर लिया जाए। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. संसार सिंह,समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed