फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Today is the last day to vacate two buildings built on enemy property in Jauhar University.

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर बने दो भवनों को खाली करने का आज आखिरी दिन

Thu, 01 Aug 2024 03:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 01 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to vacate two buildings built on enemy property in Jauhar University.
रामपुर। सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर बने दो भवनों को खाली करने की मोहलत बृहस्पतिवार को पूरी हो जाएगी। प्रशासन कभी भी इन दोनों भवनों को सील करने की कार्रवाई कर सकता है। इसके लिए पर्यवेक्षक के आने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि भवन को यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से पहले ही खाली किया जा रहा है।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खान इस वक्त सीतापुर जेल में सजा काट रहे हैं। उनकी जौहर यूनिवर्सिटी में 13.08 हेक्टेयर जमीन शत्रु संपत्ति है। शत्रु संपत्ति विभाग की ओर से जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित जमीन का सीमांकन करने के साथ ही उस पर कब्जा लेने के आदेश प्रशासन को दिए गए थे, जिसके बाद एसडीएम सदर मोनिका सिंह व नायब तहसीलदार गौरव बिश्नोई के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने चार दिन तक जौहर यूनिवर्सिटी में जमीन की पैमाइश की और इसे कब्जे में लेने की कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान शत्रु संपत्ति के दायरे में जौहर यूनिवर्सिटी के दो भवन भी आ गए थे। इनको खाली कराने के लिए प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया था, जिसे भवनों पर भी चस्पा किया गया था। नोटिस में सात दिन की मोहलत दी गई थी। 25 जुलाई को जारी किए गए नोटिस की अवधि बृहस्पतिवार आज पूरी हो जाएगी। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद अब प्रशासन इन दोनों भवनों को भी सील करेगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन अब इस भवन को कभी भी सील कर सकता है।
विज्ञापन


नोटिस के बाद से ही खाली होने लगे थे दोनों भवन
शत्रु संपत्ति पर बने जौहर यूनिवर्सिटी के दोनों भवनों को खाली कराने का नोटिस मिलने के बाद से ही जौहर यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से इन भवनों से सामान निकालने का काम शुरू कर दिया गया था। यह का कई दिन से जारी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों भवन खाली हो चुके हैं। थोड़ा ही सामान बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित शत्रु संपत्ति को कब्जे में लेने के आदेश दिए गए थे। इस आदेश के बाद जमीन को कब्जे में लिया गया है,लेकिन जो दो भवन दायरे में आए थे उनको खाली कराने का नोटिस दिया गया था। उसकी अवधि पूरी हो रही है। अब इसकी रिपोर्ट शत्रु संपत्ति विभाग को दी जा रही है। विभाग के अधिकारियों की देखरेख में आगे की कार्रवाई होगी - मोनिका सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed