{"_id":"6aad95a46b7c9fa2740c3912","slug":"bike-collides-with-e-rickshaw-rider-critically-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1001-180422-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ई-रिक्शा से भिड़ी बाइक, चालक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ई-रिक्शा से भिड़ी बाइक, चालक गंभीर घायल
Sat, 19 Sep 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
सैफनी। शाहबाद मार्ग पर बिचपुरी लालजी गांव के मोड़ के पास ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक चालक हरप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठे नन्हेपाल को भी चोटें आईं।
दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। नया ललवारा गांव निवासी हरप्रसाद (32) शुक्रवार को नन्हेपाल के साथ बाइक से शाहबाद जा रहा था। उनकी बाइक सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई थी। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए शाहबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद