{"_id":"5fe4ec1b8ebc3e3c86121fe8","slug":"today-farmers-will-go-to-delhi-rampur-news-mbd373804699","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बड़ी संख्या में दिल्ली कूच करेंगे किसान, संगठनों ने बनाई रणनीति, प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बड़ी संख्या में दिल्ली कूच करेंगे किसान, संगठनों ने बनाई रणनीति, प्रशासन अलर्ट
Fri, 25 Dec 2020 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
कूच के लिए मंथन...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि सुधार कानून के विरोध में शुक्रवार को जिले से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली को कूच करेंगे। किसानों ने सुबह सात बजे से ही दिल्ली कूच करने की योजना बनाई है। इसको लेकर किसान संगठनों ने अलग-अलग रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन भी किसानों संगठनों और धर्म गुरुओं से संपर्क साधकर इस बात की कोशिश कर रहा है कि किसान कम से कम संख्या में दिल्ली जाने के लिए निकलें हालांकि प्रशासन की इस कोशिश का बहुत अधिक असर होता नहीं दिख रहा है। किसान दिल्ली जाने के अपने इरादे पर अडिग हैं।
विज्ञापन
कृषि कानून के विरोध में देश भर के किसान पिछले 29 दिनों से दिल्ली की सीमा पर जमे हुए हैं। समय-समय पर जिले के किसान दिल्ली की सीमा पर पहुंचने की कोशिश करते हैं। कई किसान नेता पिछले कई दिनों से दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं। किसान संगठनों ने 25 दिसंबर को दिल्ली कूच करने का एलान कर रखा है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने पर मंगलवार को रामपुर में बवाल हो गया था ।
विज्ञापन
पीलीभीत और बरेली की ओर से दिल्ली जा रहे किसानों ने रामपुर-मुरादाबाद की सीमा पर उग्र प्रदर्शन किया था। मुरादाबाद के एसएसपी की कार में तोड़फोड़ कर दी थी। इसके बाद से जिले की पुलिस और अलर्ट हो गई है। किसान संगठनों के 25 दिसंबर को दिल्ली कूच करने के एलान को लेकर जिले की सीमा सील कर दी गई है। रामपुर पुलिस आसपास के जनपदों की पुलिस के संपर्क में है। गुरुवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने किसान नेताओं और धर्म गुरुओं से संपर्क कर दिल्ली नहीं जाने की बात कही। हालांकि इसमें बहुत अधिक सफलता नहीं मिलती दिख रही है, क्योंकि किसान अपने एलान पर अडिग हैं।
गुरुवार को किसान संगठनों और धर्म गुरुओं ने बैठक कर दिल्ली जाने की रणनीति बनाई। किसानों से दिल्ली जाने की अपील करने के लिए गुरुवार को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मंजिंदर सिंह सिरसा भी बिलासपुर के नवाबगंज स्थित गुरुद्वारे पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा अनूप सिंह सहित अन्य कई किसान नेताओं के साथ दिल्ली कूच करने को लेकर रणनीति बनाई।