फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tired of domestic discord, the young man swings from the noose

घरेलू कलह से तंग आकर युवक फंदे से झूला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tired of domestic discord, the young man swings from the noose
घरेलू कलह से तंग आकर युवक फंदे से झूला
विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर)। घरेलू कलह से तंग आकर युवक कमरे में फंदे से लटक गया। सुबह शव लटका हुआ देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद ढकिया पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए रामपुर भेज दिया। मौके का मुआयना करने के लिए सीओ और कोतवाल भी घटना स्थल पर पहुंच गए।

ढकिया गांव निवासी रूपराम (32) का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था। बताया गया कि घरेलू कलह के चलते पत्नी अपने तीनों बच्चों को लेकर अपने मायके शाहबाद में रह रही थी। विवाद के चलते बृहस्पतिवार रात को रूपराम ने धोती का फंदा बनाकर कमरे के पंखे के कुंडे से लटक गया। शुक्रवार सुबह होने पर जब कमरा नही खुला। तब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना दतिया पुलिस को दी गई सूचना के बाद डर गया पुलिस भी घटनास्थल परकी सूचना ढकिया पुलिस को दी गई। सूचना के बाद ढकिया पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। ढकिया पुलिस ने लटके हुए शव को नीचे उतारा। सूचना के बाद सीओ अतुल कुमार पांडे और कोतवाल अजय कुमार मिश्रा भी पहुंच गए। सीओ ने परिजनों से बातचीत की। कोतवाल ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराने की तहरीर मिली है। जिसके आधार पर पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को भेज दिया है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed