{"_id":"6212870f8708b9043715c2c4","slug":"tiles-worker-died-in-accident-rampur-news-mbd419448256","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइल्स मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइल्स मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (रामपुर)। शादी समारोह से घर वापस लौट रहे बाइक सवार टाइल्स मिस्त्री की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार टाइल्स मिस्त्री और उसके दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां से गंभीर हालत में टाइल्स मिस्त्री को मुरादाबाद ले जाया रहा था कि लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
टांडा थाना क्षेत्र के मुंडी मिलक गांव निवासी हरिराम (19) टाइल्स लगाने का काम करता था। शनिवार को हरिराम अपने दोस्त बंटी और उबैस के साथ टांडा में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। शनिवार देर रात को तीनों एक बाइक पर ही सवार होकर घर वापस जा रहे थे। बाइक हरिराम चला रहा था। बताया जाता है कि रास्ते में टांडा-बाजपुर मार्ग पर पीछे से आए एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों दोस्त सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में हरिराम, उबैस और बंटी को उपचार के लिए लिए पहले सीएचसी भिजवाया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां पर हालत गंभीर होने पर हरिराम को परिजन बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे कि रास्ते में ही हरिराम की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त हरिराम हेलमेट लगाए हुए था।