{"_id":"75bbbc9e381e70d011b9a25496f0f704","slug":"tight-security-jila-panchayat-president-ellaction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सीसीटीवी कैमरे के साथ ही अफसरों की निगहबानी में वोटिंग कराई गई। पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे।
कलेक्ट्रेट परिसर को सुबह से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया था। चार एसडीएम के साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट, एएसपी और तीन सीओ तैनात रहे। एसपी आवास चौराहे से कलेक्ट्रेट जाने वाले रोड को सील कर दिया गया था। बैरीकेडिंग के जरिये लोगों की आवाजाही रोकी गई थी।
डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी साधना गोस्वामी भी इस दौरान सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते रहे।