{"_id":"5e5ab4cf8ebc3ec54e0bd356","slug":"tight-security-in-court-campous-rampur-news-mbd341708749","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम की पेशी के दौरान कलेक्ट्रेट और अदालत परिसर में सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम की पेशी के दौरान कलेक्ट्रेट और अदालत परिसर में सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सांसद आजम खां अपने परिवार के साथ कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान कचहरी परिसर से लेकर कोर्ट परिसर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी राजस्व रामभरत तिवारी समेत तमाम अफसर मुस्तैद रहे। इसके अलावा शहर में भी जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।
सांसद आजम खां पर कई थानों 85 मामले में दर्ज हैं। उनकी शहर विधायक पत्नी डॉ. तंजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हैं। तीनों ने दो दिन पहले रामपुर की कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कोर्ट ने उन्हें दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में दो मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। पुलिस ने उन्हें पहले रामपुर और फिर बाद में सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया था। वहीं, सांसद की ओर से करीब 50 मामलों में कोर्ट में सरेंडर के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिस पर कोर्ट ने शनिवार को उन्हें तलब कर लिया था। ऐसे में आजम खां की पेशी को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। कचहरी परिसर से लेकर कोर्ट परिसर तक बड़ी तादाद में फोर्स तैनात की गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी राजस्व रामभरत तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर पीपी तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश बहादुर गुप्ता कचहरी के गेट पर मुस्तैद रहे। आजम खां के आने के बाद अफसरों ने कोर्ट परिसर को भी सील कर दिया। इस बीच जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही।