फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three-year-old boy drowns in river while playing

Rampur News: खेलते समय नदी में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Three-year-old boy drowns in river while playing
मिलक खानम। थाना क्षेत्र के मोहम्मदनगर गांव में बृहस्पतिवार की शाम पीलाखार नदी में तीन में डूबकर वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पऱ सीओ और मिलकखानम पुलिस गांव पहुंच गई लेकिन बिना कार्रवाई के शव परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहम्मद नगर निवासी अजय कुमार दिवाकर की तीन वर्षीय पुत्री इशिका घर के पास पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर के पीछे बह रही पीला खार नदी के किनारे पहुंच गई और अचानक नदी में गिर गई। काफी देर तक बच्ची दिखाई न देने पर परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने बच्ची को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोगों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहता था जिसके बाद पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed