{"_id":"616722faac9b004d7d5e771f","slug":"three-vehicle-thieves-arrested-seven-vehicles-including-five-cars-recovered-rampur-news-mbd406074635","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वाहन चोर गिरफ्तार, पांच कार समेत सात वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वाहन चोर गिरफ्तार, पांच कार समेत सात वाहन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोट(रामपुर)। वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने मंगलवार रात तीन अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच कार और दो आयशर कैंटर बरामद कर लिए हैं। साथ ही फर्जी दस्तावेज, डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस), दो तमंचे, कारतूस व चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों का चालान कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। जबकि, पूछताछ के दौरान प्रकाश में आए उनके अन्य साथियों को तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए वाहनों की कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली व अन्य राज्यों से चोरी की गई तीन कारों को वाहन चोर उत्तराखंड में बेचने जा रहे हैं। सूचना पर थाना पुलिस एक्टिव हो गई और थानाध्यक्ष संजय कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ रात में ही थाना क्षेत्र के खूंटाखेड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
इस दौरान पुलिस ने दिल्ली की ओर से आ रही तीन कारों को रोक लिया और पूछताछ के दौरान कार चला रहे व्यक्तियों पर शक होने पर तीनों को हिरासत में ले लिया और कार समेत थाने ले आए। वहीं, पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने तीनों कारों को दिल्ली व हरियाणा से चोरी करने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उनकी निशानदेही पर भोट कस्बे में टैंपों स्टैंड के पास चोरी कर खड़े किए दो आयशर कैंटर व दो कार समेत कुल पांच कार बरामद की हैं। साथ ही आरोपियों से चार वाहनों के फर्जी कागजात, दो तमंचे मय चार कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान वाहन चोरों की पहचान रहमान निवासी नालापार कोतवाली रामपुर, आसिफ निवासी मोतीनगर झंडा चौक, थाना टांडा व मुस्तफा निवासी मोहल्ला काजीपुरा, थाना टांडा, जनपद रामपुर के रूप में हुई।
इनके विरुद्ध वाहन चोरी, बरामदगी, धोखाधड़ी, कूट रचना आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। एसओ ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपियों के दो साथी शुऐब और रईस अहमद फरार हैं। उनको भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चोरी के फौरन बाद बदल देते थे रजिस्ट्रेशन नंबर
भोट (रामपुर)। अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य बहुत ही शातिर हैं। ये वाहन चोरी के साथ ही उसका रजिस्ट्रेशन नंबर बदल देते थे। वाहन चोरी से पूर्व ही वह वाहन की नए नंबर की नंबर प्लेट व फर्जी रजिश्ट्रेशन के कागजात आदि बना लेते थे। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान वाहन चोरों ने जानकारी दी कि वह वाहनों को दिल्ली, हरियाणा व नोएडा से चोरी करते थे।
चोरी करते ही वाहन इंजन, चेसिस नंबर व नंबर प्लेट बदलकर फर्जी रजिस्ट्रेशन सार्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज भी बना लेते थे। जिस कारण पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाती थी। चेकिंग के दौरान वाहन चोर पुलिस को फर्जी दस्तावेज दिखाकर आसानी से चकमा देकर निकल जाते थे। आरोपियों ने बताया कि वह वाहनों के नंबर बदलकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे उत्तराखंड के दूरदराज के क्षेत्रों में वाहनों को महंगे दामों में बेच देते थे। पुलिस उनके वाहनों को बिकवाने वाले एंजेंटों व चोरी में शामिल अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।