फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three theft arrested

Rampur News: दुकान में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
three theft arrested
रामपुर। मिलक में तहसील गेट के सामने स्थित दुकान से नकदी और सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। दबोचे गए आरोपियों के पास से नकदी और चोरी का अन्य सामान बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। मिलक के मोहल्ला अब्दुल्लापुर निवासी दिनेश गुप्ता का तहसील गेट के सामने जनरल स्टोर है। आठ मई को चोरों ने दुकान से 40 हजार की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम लक्की सक्सेना और राजा उर्फ बाबू निवासी मोहल्ला रौरा खुर्द, कार्तिक कश्यप निवासी मोहल्ला साहूजीनगर मिलक बताए। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर 37500 रुपये और चोरी का अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed