फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three persons died in tank of picklece factory

अचार फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से तीन भाइयों की मौत

Mon, 15 May 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर Updated Mon, 15 May 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
three persons died in tank of picklece factory
रामपुर मे थाना गंज छेत्र मे आचार बनाने की टंकी मे गिरने से हुई आरिफ , असलम , जमीर की हुई मौत के बाद आचार बनाने की टंकी को देखते सीओ।

विज्ञापन

शहर के बीचोबीच अवैध तरीके से चल रही एक अचार फैक्ट्री में बने टैंक की सफाई के लिए उतरे तीन भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई। पहले बड़ा भाई अंदर घुसा उसके बाहर नहीं आने पर दो भाई एक-एक करके अंदर घुसे और दम घुटने का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि अचार में मिक्स किए जाने वाले केमिकल की गंध बंद टैक में जहरीली हो गई, इस वजह से तीनों मौतें हुई हैं। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए। हादसे के बाद पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने मौका मुआयना किया। हादसे के बाद अचार फैक्ट्री को पुलिस ने सील कर दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।      

रामपुर शहर के बीचोबीच गंज थाना क्षेत्र के पक्का बाग स्थित हरिजन बस्ती के निकट असलम उर्फ गुड्डू की एक मकान में अचार बनाने की फैक्ट्री है। शनिवार देर रात असलम अपने दो अन्य भाइयों आरिफ और जमीर अहमद के साथ आम का सीजन आने के कारण अचार का प्लांट चालू करने के लिए फैक्ट्री कैंपस में बने टैंकों की सफाई कर रहा था। सफाई के लिए सबसे पहले असलम टैंक में उतरा। काफी देर तक जब असलम वापस नहीं लौटा तो उसका भाई आरिफ भी सीढ़ी के सहारे टैंक में उतर गया, लेकिन कुछ देर तक आरिफ भी बाहर वापस नहीं लौटा तो तीसरा भाई जमीर भी टैंक में उतर गया। यानि एक के बाद एक तीनों टैंक में उतरते चले गए, लेकिन जो टैंक में गया वह कोई हरकत नहीं कर रहा था। इस बीच असलम की मां ने टैंक में टार्च से तीनों को अचेत देखा तो चीख निकल गई।
विज्ञापन


मां के चीखने की आवाज आई तो कुछ लोग वहां आ गए, लेकिन जब तक तीनों को टैंक से बाहर निकाला गया तब तक तीनों अचेत होकर मरणासन्न हो चुके थे। आनन-फानन में परिवार के लोग तीनों को रिक्शे पर डालकर जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डाक्टरों ने असलम (45) को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने आरिफ व जमीर की गंभीर हालत देख मुरादाबाद के लिए रैफर कर दिया। मगर, मुरादाबाद पहुंचने पर डाक्टरों ने आरिफ(25) व जमीर  (20) को भी मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीन भाइयों की मौत की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में भी खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन भाइयों की मौत की सूचना पर गंज पुलिस के संग सीओ सिटी दिनेश शुक्ला के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। रविवार की सुबह सिटी मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश खाद्य विभाग की की टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए, जहां मौका मुआयना किया। इस बीच पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद फिलहाल अचार फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। तीनों की मौत के पीछे अचार के टैंक के बंद होने से उसमें केमिकल के कारण जहरीली गैस बनने से दम घुटना बताया जा रहा है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का भी इंतजार है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed