फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three more witnesses will appear on behalf of Azam Khan in Dungarpur case, statements will be made today

Azam Khan: डूंगरपुर केस में आजम की तरफ से पेश होंगे तीन और गवाह, कोर्ट में सौंपी सूची, आज होगी सुनवाई

Tue, 30 Apr 2024 10:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 30 Apr 2024 10:10 AM IST
सार

रामपुर के डूंगरपुर बस्ती केस मामले में मंगलवार को फिर सुनवाई होगी। आरोपी आजम खां की तरफ से तीन और गवाहों की सूची कोर्ट में सौंपी गई है। कोर्ट में उनकी गवाही होगी। आजम खां इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
Three more witnesses will appear on behalf of Azam Khan in Dungarpur case, statements will be made today
सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर की डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के नाम पर मारपीट और लूटपाट समेत अन्य गंभीर आरोपों में आजम खां पर दर्ज एक मामले में सोमवार को बचाव पक्ष ने तीन और गवाहों की सूची कोर्ट में सौंपी। कोर्ट ने इन गवाहों को तलब किया है।

विज्ञापन


मंगलवार को इनकी गवाही होगी। 2019 में गंज थाने में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने 12 मुकदमे दर्ज कराए थे। आरोप है कि बस्ती को खाली कराने के नाम पर उनके साथ लूटपाट व मारपीट की गई। इस मामले में सपा नेता आजम खां को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


इस तरह के दो मामलों में कोर्ट आजम को बरी कर चुका है और एक मामले में सजा हो चुकी है। एक अन्य मामले में अभियोजन की गवाही पूरी हो चुकी है और बचाव पक्ष की गवाही चल रही है। सपा नेता की ओर से अपने बचाव में पेश किए गए तीन गवाहों इकबाल, फरमान और हफीज की गवाही हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को बचाव पक्ष की ओर से तीन और गवाहों को पेश करने की बात कही गई। कोर्ट ने गवाही के लिए इन्हें मंगलवार को बुलाया है। अब इस मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी। वहीं दूसरी ओर डूंगरपुर के एक दूसरे मामले में गवाह नन्ही से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की जो कि पूरी हो गई।

अब इस मामले की अगली सुनवाई दो मई को होगी। दूसरी ओर आजम पर दर्ज यतीमखाना के मामले में दरोगा राजकुमार शर्मा ने कोर्ट में पेश होकर गवाही दी। उनसे बहस जारी है। अब इस मामले की सुनवाई नौ मई को होगी। आजम खां इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं।

अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में आज फिर होगी सुनवाई

सपा नेता अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता ने सोमवार को दो पैन कार्ड मामले में स्थगन प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मंगलवार की तारीख तय कर दी। अब्दुल्ला के खिलाफ भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने दो पैन कार्ड का मुकदमा दर्ज कराया था।



इसमें अब्दुल्ला के साथ उनके पिता आजम खां को भी आरोपी बनाया गया था। यह मामला एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट में विचाराधीन है। अब्दुल्ला आजम इस समय हरदोई जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed